भारत विकास परिषद ने मनाया अपना 62वां स्थापना दिवस

नई दिल्ली, 10 जुलाई (हि.स.)। भारत विकास परिषद ने अपना 62वां स्थापना दिवस अपने संस्थापक सवर्गीय डॉ सूरज प्रकाश के जन्मदिवस (27 जून) पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े के आज स्थापना दिवस (10 जुलाई) पर समापन समारोह के रूप में दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में बड़ी धूम धाम से मनाया।

परिषद की स्थापना सन 1963 में भारतीय समाज का सर्वागिण विकास करने के उद्देश्य से हुई। भारत विकास परिषद समाज के प्रबुद्ध, संपन्न एवं प्रभावी व्यक्तियों का एक राष्ट्रीय, अराजनैतिक, सामाजिक ,सांस्कृतिक एवं निःस्वार्थ संगठन है, जो अपने सदस्यों के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग, असमर्थ एवं अशिक्षित वर्ग के प्रति सेवा कर नवीन पीढ़ी में देशभक्ति के संस्कारों, नि:स्वार्थ सेवा को सुसंस्कारित करता है जो राष्ट्र के निर्माण के महान कार्य में निरंतर सक्रिय है। वर्तमान में देश के सभी प्रदेशों में 1,600 से अधिक शाखाएं एवं 84,000 से अधिक सदस्य परिवार परिषद के माध्यम से राष्ट्र सेवा में संलग्न है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी जी रहे जिन्होंने अपने उद्बोधन में डोमेस्टिक हैप्पी ह्यूमन इंडेक्स का महत्व बताते हुए कहा की किस तरह ई रिक्शा के शुरुआत से सामाजिक मानवीय शोषण की प्रथा का भारत में अंत हुआ। भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि सबका सपना देश का विकास होकर देश को विश्व गुरु बनाने के साथ सुखी, समृद्ध व आतंक और भय से मुक्त भारत बनाना है।

उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय, राम मनोहर लोहिया, स्वामी विवेकानंद, गौतम बुध जैसे महापुरषोंं को याद करते हुए हमारी सांस्कृतिक समानता की मेहता पर जोर डाला जो हमे आने वाले समय में महान देश बनने में सहायक होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आदर्श कुमार गोयल जी ने कहा कि केवल विकास और संपति जरूरी नहीं है। जरूरत है अपनी संस्कृति और मानवता के विकास को समझने की।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन का सानिध्य रहा, जिन्होंने सभी महानुभावों का स्वागत किया करते हुए बताया कि किस तरह भारत विकास परिषद भारत के नवनिर्माण में जुटा है।

स्थापना दिवस के कार्यक्रम में दिल्ली एवं आसपास से लगभग 1000 से ज्यादा प्रबुद्ध उद्योगपति एवं व्यवसायी, समाजसेवी, विश्वविद्यालयों से शिक्षक, डॉक्टर्स, अधिवक्ताओ का आगमन हुआ और परिषद के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा से परिषद के कार्यों को बढ़ाने के लिए विशिष्ट वक्ताओं का मार्गदर्शन मिला। स्थापना दिवस कार्यक्रम के निवेदक के रूप मे क्षेत्रीय अध्यक्ष विनीत गर्ग, क्षेत्रीय महासचिव राजकुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव राकेश शर्मा, अरिहन्त जैन रहे। साथ ही भारत विकास परिषद, दिल्ली प्रांत पूर्व के संरक्षक संजय गोयल, अध्यक्ष अनिल गुप्ता, महासचिव विपुल जैन, वित्त सचिव अनिल अग्रवाल आयोजक की भूमिका में उपस्थित रहे।

समाप्त

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी / आकाश कुमार राय

   

सम्बंधित खबर