डॉ हिमंत सरकार ने 112 कैबिनेट में 1,513 फैसले लिए

गुवाहाटी, 01 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में 31 दिसंबर तक असम सरकार की कुल 112 कैबिनेट बैठकें आयोजित की गई। इन कैबिनेट बैठकों में 1513 फैसले लिए गए। यह जानकारी सोमवार सुबह एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने दी। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर, 2023 तक असम सरकार ने 112 कैबिनेट बैठकें की हैं। इस बैठक में कुल 1,513 फैसले लिए गए हैं। इनमें से 1,370 फैसलों को लागू कर दिया गया है। 2023 में गुवाहाटी के बाहर कुल 4 कैबिनेट बैठकें आयोजित की गई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने दो साल आठ महीने पूरे कर लिए हैं। इस अवधि के दौरान उनकी सरकार ने गुवाहाटी के बाहर 13 कैबिनेट बैठकें की है।

मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अब तक 28 जिलों का दौरा किया है और जिला मुख्यालयों में 31 दिन बिताए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2023 में एक बार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार असम का दौरा कर चुके हैं। इस अवधि के दौरान कुल 44 केंद्रीय कैबिनेट मंत्री असम के दौरे पर पहुंच चुके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर