भोपाल: जबलपुर से द्वारका, शिर्डी के लिए रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

भोपाल, 2 जनवरी (हि.स.)। रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जो 19.02.2024 को जबलपुर से “07 ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिर्डी यात्रा” के लिए रवाना होगी।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह ट्रेन मध्यप्रदेश के जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, शुजालपुर, उज्जैन, देवास, इंदौर एवं रतलाम स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रैन पर सवार हो सकेंगे। 10 रातें/11 दिनों की इस यात्रा में द्वारका, सोमनाथ, नासिक, शिरडी, औरंगाबाद, परली, परभणी, पुणे एवं केवडिया के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को महज रु. 19,450/- प्रति व्यक्ति (SL - इकॉनामी श्रेणी), रु. 31,800/- प्रति व्यक्ति (3AC - स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 41,990/- प्रति व्यक्ति (2AC - कम्फर्ट श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।

इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आई.आर.सी.टी.सी. के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में निम्नलिखित फ़ोन नम्बरों पर संपर्क कर सकते है:-

जबलपुर- 0761-2998807, 9321901832, 8287931729, 8287931723

भोपाल - 8287931729, 8287931723, 9321901861, 9321901862

इंदौर- 0731-2522200, 8287931723, 8287931729, 9321901865, 9321901866

हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/मुकेश

   

सम्बंधित खबर