माल्टा और नींबू का समर्थन मूल्य हुआ घोषित

गोपेश्वर, 03 जनवरी (हि.स.)। मुख्य उद्यान अधिकारी चमोली तेजपाल सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्य में उत्पादित सी ग्रेड माल्टा का नौ रुपये प्रति किलोग्राम एवं पहाड़ी नींबू (गलगल) का छह रुपये प्रति किलोग्राम की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया।

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सी ग्रेड फलों के उर्पाजन की कार्यवाही प्रारम्भ की जा रही है। जिसके लिये निर्धारित मानकों के अनुसार सी ग्रेड माल्टा का न्यूनतम व्यास 50 मिलीमीटर से अधिक होना चाहिए। जबकि सी ग्रेड नींबू (गलगल) का न्यूनतम व्यास 70 मिलीमीटर होन आवश्यक है। साथ कटे-फटे आंशिक सड़े-गले फलों का भी विभाग की ओर क्रय नहीं किया जाएगा। साथ ही योजना से उद्यान कार्ड धारकों को आच्छादित किया जाएगा। ठेकेदार और बिचैलियों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। माल्टा और पहाड़ी नींबू का उपार्जन और क्रय 31 जनवरी 2024 तक किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/रामानुज

   

सम्बंधित खबर