झारखंड आंदोलन के पुरोधा थे जयपाल सिंह मुंडा : जुबैर अहमद

खूंटी, 3 जनवरी (हि.स.)। मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में टकरा जाकर उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज हम झारखंड राज्य में रहते है, उसका सबसे बड़ा श्रेय मारंग गोमके ही हैं। उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह झारखंड आंदोलन के पुरोधा थे। वे जितने महान खिलाड़ी थे,उतना ही महान राजनीतिज्ञ भी थे। वे संविधान सभा कें सदस्य भी थे। मौके पर केंद्रीय सदस्य सुशील पाहन, उपाध्यक्ष मगन मंजीत तिड़ू, सचिव गुलशन सिंह मुण्डा, क्रीड़ा मोर्चा जिला सचिव प्रकाश नाग, खूंटी प्रखण्ड सह सचिव आलोक रितेश डुंगडुंग सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर