विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने दी मारंग गोमके काे श्रद्धांजलि

खूंटी, 3 जनवरी (हि.स.)। आदिवासियों के महानायक कहे जानेवाले मरांग गोमके की उपाधि से अलंकृत जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर खूंटी के विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके पैतृक गांव टकरा जाकर उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मौके उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा कें नाम पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भीउद्घाटन कियाऔर खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया।

मौके पर जयपाल सिंह मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठसिंह मुंडा ने कहा कि उनका जन्म और उनकी कर्म स्थली टकराहातू है। उनका जन्म तीन जनवरी 1903 को खूंटी जिले के टकराहातू गांव में हुआ था। वे एकमात्र हॉकी खिलाड़ी थे, जिन्हें ऑक्सफॉर्ड ब्लू की उपाधि मिली थी। विधायक ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि उनके बताये मार्ग पर चलकर गांव का विकास करें और विकसित भारत बनाने में योगदान दें।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर