यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे झांसी से सैकड़ो कांग्रेसी

मनोज गुप्ता कांग्रेस महानगर अध्यक्षमनोज गुप्ता कांग्रेस महानगर अध्यक्षमनोज गुप्ता कांग्रेस महानगर अध्यक्षमनोज गुप्ता कांग्रेस महानगर अध्यक्षमनोज गुप्ता कांग्रेस महानगर अध्यक्ष

झांसी, 03 जनवरी(हि.स.)। यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए झांसी के सैकड़ों लोग लखनऊ जाएंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस के झांसी महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने दी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा 20 दिसंबर से सहारनपुर से शुरू हुई थी। वह 04 जनवरी को सीतापुर से चलकर लखनऊ बक्शी का तालाब पहुंचेगी। इसके उपरांत यह यात्रा बी.के.टी स्थित मिलन गेस्ट हाउस अस्सी रोड पहुंच कर रात्रि पड़ाव करेगी। 05 जनवरी को यूपी जोड़ो यात्रा बख्शी के तालाब से प्रातः 10 बजे प्रारंभ होकर आईआईएम एवं लखनऊ के व्यस्ततम इलाकों से होते हुए इमामबाड़ा व रकाबगंज चौराहा होते हुए आरके पैलेस रकाबगंज लखनऊ पहुंचकर रात्रि पड़ाव होगा। 06 जनवरी को नाका गुरुद्वारा परिवर्तन चौक होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न होगी। इसमें झांसी से सैकडों की संख्या में कांग्रेसी शामिल होने के लिये लखनऊ जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश /राजेश

   

सम्बंधित खबर