अयोध्या : राम लला नगर में संत महंतों ने शुरू किया पूजित अक्षत का वितरण

अयोध्या,03 दिसंबर (हि. स.)। जहां देशभर में श्री राम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूजित अक्षत वितरण का कार्यक्रम लगातार पूरे उत्साह में राम भक्तों के मध्य किया जा रहा है, वही पर राम लला नगर में संत महंतो ने भी स्वर्गद्वार के वामन मंदिर से से गोलाघाट के कुशवाहा मंदिर तक सभी मंदिरों, गृहस्थों को पूजित अक्षत, पत्रक , श्री राम लला का प्रसाद , श्री राम जन्मभूमि का चित्र वितरण किया। बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संपर्क प्रमुख मनोज एवं बावन मंदिर के महन्त बैदेहीवल्लभ शरण के संयोजन में आम जनमानस के मध्य पूजित अक्षत का वितरण करते हुए आवाहन किया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन हम सभी अपने अपने स्थानीय मंदिरों , घरों की खूब साज- सज्जा कर दीपक जलाएं और घर के सामने रंगोली बनाकर भव्य और दिव्य स्वरुप प्रदान करे। सभी से आग्रह किया गया कि भगवान श्रीराम के इस अभियान में सहयोग करें, अक्षत वितरण का यह कार्यक्रम स्वर्गद्वार, लक्ष्मणघाट, गोलाघाट सैकड़ो की संख्या में सन्त महन्त एवं संघ के कार्यकर्ताओं ने चलाया।

इस अवसर पर बावन जी मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण , बड़ा भक्तमाल महन्त अवधेश दास ,तेरह भाई त्यागी अखाड़ा महंत बृजमोहन दास , महंत हरि मोहन शरण जी महंत श्री हनुमत सदन,समथर मंदिर महंत राम रक्षा शरण , बड़ा फाटक महंत महाद्विक आश्रम, सीताकांत सदन महन्त रामानुज दास, सद्गुरु बधाई भवन महन्त राजीव लोचन शरण, महन्त सतेंद्र दास वेदांती, महन्त अंजनी शरण सहित सैकड़ो सन्त महंत उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह सम्पर्क प्रमुख मनोज , महानगर सहकार्यवाह राहुल सिंह , महानगर प्रचारक सुबन्धु , महानगर कुटुंब प्रबोधन सह प्रमुख पवन पाण्डेय, महानगर शारीरिक प्रमुख सरस्वती विद्या मंदिर तुलसी नगर प्रधानाचार्य अवनी शुक्ला, राम लला नगर के नगरसंघचालक एवं श्री राम आश्रम महंत जयराम दास , नगर सह संचालक द्वारिका, नगर कार्यवाह अभय पाण्डेय, श्रीकांत , महानगर संत संपर्क प्रमुख रवि पटेल , भवदीय ग्रुप के डॉ. अवधेश वर्मा उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार /पवन पाण्डेय

/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर