रामलला का निमंत्रण घर घर पहुंचा रही महिलाएं

पूर्णिया,04 जनवरी (हि.स.)। रामलला का निमंत्रण घर घर पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा, नगर पश्चिम मंडल, पूर्णिया की अध्यक्षा ममता झा के नेतृत्व में किया जा रहा है।

इस अभियान को सफल बनाने में कई महिलाएं साथ दे रही है। श्री राम जी की भूमिका में कुमार वंश आकर्षण के केंद्र रहे। महिलाओं का समूह नचाते गाते मुहल्ले वासियों को निमंत्रण दे रही हैं। कार्यक्रम में सभी महिलाएं उत्साहित होकर उत्सव के रूप में सभी धर्मों के लोगों को आमंत्रित कर रही हैं। ममता झा, नीतू झा, शकुंतला देवी, निशा मिश्रा, रानी झा, प्रमिला देवी, रिया, रुचि, अंजू सिन्हा, लीला चौधरी, रानी सिंह, रेखा देवी, मधु देवी अन्य लगातार इस कार्यक्रम में बनी हुई है।

हिंदुस्थान समाचार/नंदकिशोर/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर