मिशन 2024 में महिलाएं निभाएं बड़ी भागेदारी: गुंजन सिंह

पलामू, 4 जनवरी (हि.स.)। पलामू जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मैत्री सम्मेलन का आयोजन जिला कार्यालय के मैदान में गुरुवार को आयोजित हुआ। अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष इंदु भगत एवं संचालन मीना देवी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन उर्फ बिट्टू पाठक उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी के साथ-साथ नए लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन 2024 को लेकर पलामू लोकसभा में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो, इसके लिए बेहतर कार्य करने पर बल दिया गया।

संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि इस मैत्री सम्मेलन में उपस्थित सभी महिला बहनों को मिशन 2024 को लेकर कार्य करने की आवश्यकता है। पूर्व और वर्तमान के पदाधिकारी के साथ-साथ जो बहनें अभी पार्टी जुड़ी हैं सभी को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा गांव-गांव तक पहुंचना है और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़ना है, ताकि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विजयी हो।

विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष ने कहा कि नारी शक्ति के बिना कोई भी कार्य अधूरा है। जिला में कांग्रेस पार्टी की सभी विंग एवं डिपार्टमेंट एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। कांग्रेस पार्टी ने लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

   

सम्बंधित खबर