छतरपुर के पूर्व नपा अध्यक्ष की कार सिलेंडर से भरे ट्रक से टकराई, चार घायल, एक की हालत गंभीर

छतरपुर, 6 जनवरी (हि.स.)। जिले के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के परिवार की कार शनिवार सुबह हाईवे पर एलपीजी से भरे सिलेंडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की पत्नी समेत चार लोग घायल हुए है। घायलों में एक की हालत गंभीर है। सभी को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामबाबू ताम्रकार की पत्नी, बेटा, नाती और बेटे का मित्र रिश्तेदारी में पटेरा जा रहे थे। इस दौरान शनिवार सुबह करीब 10 बजे मातगुवां थाना क्षेत्र के एनएच-75 छतरपुर-सागर रोड चौका गांव के पास कोहरे के कारण सामने से आए एलपीजी सिलेंडर से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने कार क्रमांक एमपी 04 जीबी 2695 ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मातगुवां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश

   

सम्बंधित खबर