भाजपा लोकसभा चुनाव बैठक शुरू, मुख्यमंत्री हुए शामिल

देहरादून भाजपा की लोकसभा चुनाव बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।देहरादून भाजपा की लोकसभा चुनाव बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून, 07 जनवरी (हि. स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने राजपुर रोड स्थित एक होटल में रविवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश की लोकसभा चुनाव योजना बैठक का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यह बैठक लोकसभा चुनाव के लिए काफी अहम मानी जारी है। यह बैठक कोर ग्रुप की तर्ज पर हो रही है।

लोकसभा योजना बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार,सांसद सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी, मंत्री बैठक में शामिल हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर