धानुक संवाद चौपाल ने चलाया जनसंवाद अभियान

भागलपुर, 07 जनवरी (हि.स.)। जिले के कहलगांव विधान सभा क्षेत्र के सन्हौला प्रखंड के अन्तर्गत सनोखर गांव में धानुक संवाद चौपाल ने रविवार को स्वजाति लोगों के उत्थान के लिए जनसंवाद अभियान चला कर जाति एकता पर चर्चा किया। सबसे पहले तेलोंधा पंचायत के मुखिया सरोज सिंह एवं कुशहा गांव के जलधर मंडल के अकास्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

बैठक में कहा गया कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए उसे सहयोग राशि से मदद करेंगे। दहेज प्रथा का विरोध करेंगे। उपरोक्त गांवों के स्वजाति लोगों ने पूर्ण रूप से समर्थन किया और धानुक संवाद चौपाल को हर संभव साथ देने को तैयार रहने की बात कही। अपना समाज आपसी तालमेल, जागृत एवं शिक्षित नहीं होने के कारण सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ एवं हक से वंचित रह जाते हैं। धानुक संवाद चौपाल की यह जनसंवाद कार्यक्रम अपना समाज के हक के लिए है। यह हमारे वजूद एवं पहचान के लिए है। हम सब को संगठित हो कर एकता की सूत्र से बंधे रहना होगा। हमलोगों को आपस के छोटी छोटी वाद विवाद को भूल कर एक होने की जरूरत है। मौके पूर्व मुखिया संजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अजय मंडल सहित धानुक समाज के लोग उपस्थिति थे।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

/चंदा

   

सम्बंधित खबर