पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री साय, प्रियंका गांधी और नेता प्रतिपक्ष महंत ने जताया शोक

रायपुर, 8 जनवरी (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने नंदकुमार बघेल जी का निधन दुःखद है। उन्होंने X पर लिखा, छग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल जी का निधन दुःखद है। शोक की इस घड़ी में हम सब उनके साथ है, ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने का सामर्थ्य दें।

नंदकुमार बघेल पिछले 3 माह से मोवा स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे. वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और कमजोर थे।उन्होंने आज सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर