मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंबिकापुर में हुआ भव्य स्वागत

रायपुर/अंबिकापुर, 8 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर में सोमवार को सरगुजा अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय के साथ में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी रामप्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

इस दौरान एयरपोर्ट में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, विधायक गोमती साय के साथ-साथ सरगुजा कमिश्नर जीआर चुरेंद्र, आईजी मोहित गर्ग, कलेक्टर भोसकर विलास संदीपन, एसपी सुनील कुमार, सीईओ जिला पंचायत सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर