डीएम-एसपी ने जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण,जेल प्रशासन में हड़कम्प

जौनपुर ,08 फरवरी (हि. स.)। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया । अधिकारियों ने कैदियों की बैरक, अस्पताल और पाकशाला को गहनता से चेक किया। चेकिंग में पाकशाला में कमी पाई गई है। अधिकारियों के निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा सोमवार को लाव-लश्कर के साथ जेल का मासिक निरीक्षण करने पहुंचे। इससे जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। डीएम-एसपी ने बैरकों में बंदियों के सामानों को चेक किया, चिकित्सालय और पाकशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाकशाला में कुछ कमी पाई गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि रूटीन चेकअप किया गया है। सब कुछ सामान्य मिला है। कोई संदिग्ध वस्तु जेल में नहीं पाई गई है। हालांकि जेल मैनुअल के हिसाब से कुछ कमियां थीं, उसे सुधारने के लिए आदेश दे दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/सियाराम

   

सम्बंधित खबर