बनारस एवं अयोध्या के लिए इलेक्ट्रिक संचालित क्रूज व्हीकल मिला, कोलकाता से रवाना

केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री

-सड़कों पर बढ़ रहे यातायात के दबाव को भी कम करने में मदद मिलेगी

वाराणसी, 09 जनवरी (हि.स.)। सड़कों पर बढ़ रहे यातायात के दबाव को कम करने और प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनारस एवं अयोध्या के लिए दो इलेक्ट्रिक संचालित क्रूज व्हीकल कटमरैन मिला है। केंद्रीय बंदरगाह, जलमार्ग और जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने दोनों क्रूज व्हीकल को कोलकाला से बनारस और अयोध्या के लिए सोमवार की शाम रवाना किया है। दोनों क्रूज व्हीकल 22 जनवरी के पहले दोनों शहरों में पहुंच जाएंगे।

कोलकाता में इनलैंड वॉटर डेवलपमेंट काउंसिल(आई डब्ल्यू डी सी) की पहली बैठक भी हुई। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस कटमरैन में 75 से 100 लोगों के बैठने की क्षमता है। एक कटमरैन की कीमत लगभग 16 करोड रुपये है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य में मिलाकर कल 111 इनलैंड वॉटर वेज है, जिसमें से 11 यूपी में हैं। उन्होंने बताया कि इनलैण्ड वॉटरवेज का एक अच्छा खासा स्कोप उत्तर प्रदेश में है। इससे नदियों के किनारे रहने वाले किसानों को फायदा होगा। उनके उत्पाद कम लागत एवं कम समय में बाजार तक एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाये जा सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दिलीप

   

सम्बंधित खबर