श्रुति शर्मा ने सीए परीक्षा (इण्टरमीडिएट) की उत्तीर्ण

हरिद्वार, 09 जनवरी (हि.स.)। बिल्वकेश्वर कालोनी निवासी श्रुति शर्मा ने सी.ए. परीक्षा (इण्टरमीडिएट) में सफलता प्राप्त कर परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। श्रुति की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।

श्रुति को इस सफलता पर सभी परिजनों व परिचितों द्वारा शुभकामनाएं व आर्शीवाद दे रहे हैं। श्रुति शर्मा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को देते हुए कहती है कि उसे उसके दादा व सभी परिजनों ने हमेशा प्रोत्साहित किया।

संयुक्त परिवार में रहने वाली श्रुति के बडे भाई ऋषि भूषण शर्मा सी.ए. हैं। माता डा.मोना शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत्त है व पिता कुलभूषण शर्मा गुरूकुल कांगडी विश्वविधालय में कार्यरत हैं। श्रुति शर्मा की दादी सेवानिवृत्त अध्यापिका हैं। श्रुति के दादा स्व. वेद प्रकाश शर्मा नगर निगम हरिद्वार में कर निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

श्रुति को पूर्व मेयर मनोज गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. संजय पालीवाल, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, उमेश शर्मा, शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर, जगदीश लाल पाहवा, मधुसुदन अग्रवाल, रेखा नेगी, हेमंत सिंह नेगी, डॉ पंकज कौशिक, प्रमोद कुमार, प्रकाश चन्द्र तिवारी, पूर्व पार्षद विनीत जौली सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर