ढोल-नगाड़ों के साथ घर-घर बांटे राम मंदिर निमंत्रण के अक्षत

जोधपुर, 09 जनवरी (हि.स.)। रातानाडा श्री कृष्ण मंदिर ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद व मंदिर महिला मंडली के तत्वावधान में अयोध्या राम मंदिर से निमंत्रण स्वरुप आए अक्षत (पीले चावल) आज मंदिर पुजारी हरिभाई गोस्वामी के सानिध्य में घर-घर जाकर बांटे गए।

मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रकाश सिंह भाटी ने बताया कि सैकड़ो की संख्या में महिलाओं व पुरुषो ने ढोल नगाड़ों के साथ क्षेत्रवासियों को निमंत्रण दिया। क्षेत्रीय पार्षद अशोक भाटी, पार्षद ललित गहलोत, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष इंद्रसिंह सांखला व पदाधिकारी एवं महिला मंडल की अध्यक्ष शारदा चौधरी, अशोक गहलोत, राजेंद्र सोलंकी, गोपाल चौधरी, धनराज प्रजापत, संयोजक विश्व हिंदू परिषद रातानाडा रविंद्र जांगिड़, राणुलाल राठी, राजेंद्र राठी, दिनेश राठी, रामप्रकाश प्रजापत, नेनू, मनोहरलाल बोराणा, सवाई राम चौधरी, कंवरलाल राठी, राजेंद्र शर्मा, हरीश फूलवानी, सत्यनारायण कछवाहा, कमल राठी, अशोक भाटी सहित सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष हाथों में भगवा पताका, अक्षत, भगवान राम मंदिर का छायाचित्र, पेमप्लेट आदि लिए घर-घर जाकर मंगल गीत गाते हुए 22 जनवरी को दीपदान करके व रंगोली बनाकर उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह किया।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर