दो कारों की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत

बीकानेर, 29 जून (हि.स.)। नागौर में बीकानेर हाईवे पर दो कारों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो जनों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गये। मृतकों में अशोक शर्मा व उनकी पत्नी सुमन शर्मा है। अशोक शर्मा बीकानेर में बिजली विभाग में कार्यरत थे। घायलों में मृतकों की दो पुत्रियां मिंकू व मानवी का पीबीएम में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाडिय़ां भिडऩे से धमाका हुआ तो दुर्घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को गाडिय़ों से बाहर निकाला।

इसके बाद राहगीरों की मदद से लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को नागौर के जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जेएलएन में प्राथमिक उपचार के बाद 4 घायलों को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया है। नागौर-बीकानेर हाईवे के बाराणी गांव के पास हुए सड़क हादसे में बीकानेर में विद्युत विभाग में कार्यरत अशोक कुमार अपने परिवार के साथ जोधपुर जा रहे थे, तभी बाराणी गांव के पास सामने से आ रही स्विफ्ट कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। नागौर की तरफ से आ रही कार का चालक मनोज नागौर से नोखा जा रहा था। मनोज के पैर में भी गंभीर चोट लगी है। वहीं बीकानेर से नागौर आ रही कार में सवार एक ही परिवार के 5 लोग घायल हुए है। जिसमें 2 महिला और 2 बच्चे शामिल हैं। नागौर से नोखा की और जा रही कार का चालक मनोज भी घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद मनोज समेत गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दोनो कारें क्षतिग्रस्त अवस्था में मौके पर खड़ी है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

   

सम्बंधित खबर