81 खिलाड़ियों को नौकरी देने से खेल जगत में हर्ष का माहौल : रोशन सिंह धोनी

सहरसा,09 जनवरी (हि.स.)।बिहार सरकार द्वारा खेल विभाग को अलग करने पर पूरे बिहार के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं खेल संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही पिछले दिन 81 खिलाड़ियों को विभिन्न पदों पर बिहार सरकार में नौकरी देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं बिहार सरकार के अपर सचिव डॉ एस सिद्धार्थ एवं कला संस्कृति विभाग के अपर सचिव एवं निदेशक को धन्यवाद एवं साधुवाद दिया।इससे पूरे बिहार के खेल जगत में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोशन सिंह धोनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि निश्चित रूपेण खेल विभाग का कला संस्कृति विभाग से अलग होना और नए विभाग के रूप में विकसित होना काफी लाभदायक एवं सुखद है। क्योंकि कला संस्कृति विभाग में खेल एक भाग के रूप में था। अब खेल विभाग एक स्वतंत्र मंत्रालय के रूप में स्थापित होगा। इससे खेल के विभिन्न क्रियाकलापों पर सीधे-सीधे कार्य होगा। साथ ही खेल महाविद्यालय का निर्माण, खेल विश्वविद्यालयों का निर्माण, खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर की बात ,खेल के मैदान के विकास बात, खेल में प्रशिक्षण की बात, नौकरी की बात, खिलाड़ियों के कल्याण, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, विभागीय प्रशासनिक प्रभार ,कर्मचारी की नियुक्ति इत्यादि अन्य सभी कार्य अब सीधे खेल विभाग से पत्राचार के माध्यम से संकलित कर इसका निष्पादन किया जाएगा।इस आशय की जानकारी शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोशन सिंह धोनी ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर