हल्द्वानी में सुबह से छाया रहा कोहरा

हल्द्वानी, 10 जनवरी (हि.स.)। हल्द्वानी में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। तड़के से ही शहर में कोहरा छाया रहा। तापमान में भारी गिरावट आने से कड़ाके की ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर बैठे रहे।

सुबह तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बुधवार को मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश का भी अनुमान जताया गया है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया की हल्द्वानी में लगभग 5 एमएम बारिश हो सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर