होजाई में तीन बंदूक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

होजाई (असम), 11 जनवरी (हि.स.)। अवैध आग्नेयास्त्रों के खिलाफ होजाई जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने आज बताया कि होजाई जिले की अपराध नियंत्रण शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लब तमुली के नेतृत्व में एक व्यापक अभियान चलाकर लमडिंग जंगल और लमडिंग वन क्षेत्र के पास सरठेगांव इलाके में एक व्यापक अभियान चलाया गया और एक व्यक्ति को हाथ से बनी तीन बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया।

एक गुप्त सूचना सूत्र पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार की रात लमडिंग वन क्षेत्र और आसपास के सरथेगांव क्षेत्र में छापा मारा और तीन हाथ से बनी बंदूकें जब्त कीं। एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा इस सिलसिले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर