साध्वी राघवेंद्रीजी महाराज व महामंडलेश्वर संजय नंदगिरी को सौंपा प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र

विहिप पदाधिकारी साध्वी राघवेंद्रीजी महाराज को सौंपते प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र।विहिप पदाधिकारी साध्वी राघवेंद्रीजी महाराज को सौंपते प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र।विहिप पदाधिकारी साध्वी राघवेंद्रीजी महाराज को सौंपते प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र।

- विश्व हिंदू परिषद मुरादाबाद के पदाधिकारियों ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए दिया निमंत्रण पत्र

मुरादाबाद, 11 जनवरी (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद मुरादाबाद के पदाधिकारियों ने गुरुवार को तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए महानगर में साध्वी राघवेंद्रीजी महाराज व महामंडलेश्वर संजय नंदगिरी को निमंत्रण पत्र दिया।

विहिप के महानगर मंत्री अविनाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए पूरे देश भर के साधु-संतों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। मुरादाबाद के भी प्रमुख संत प्राण-प्रतिष्ठा के भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।

विहिप के महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि अनिल नाथ योगी महाराज, अमित नाथ योगी, महंत सज्जन गिरी महाराज, महंत राम गिरी महाराज, पूज्य देवनारायण महाराज को प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण पत्र दे दिए गए हैं।

इस मौके पर प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौधरी, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष विशाल द्रविड़, महानगर मंत्री अविनाश गुप्ता, विभाग समरसता प्रमुख विपिन गुप्ता, भाग संघचालक देवेश चौहान, विशाल गुप्ता, साकार भटनागर, दिनेश प्रजापति, अक्षत मेहरोत्रा, संजय भटनागर आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/दिलीप

   

सम्बंधित खबर