''लव-कुश रथ यात्रा'' का कटिहार में भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत

कटिहार, 11 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा निकली गई ''लव-कुश रथ यात्रा'' गुरुवार को कटिहार पहुंची। जिला भाजपा कार्यालय में रथ यात्रा का भाजपाईयों ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र भूषण ठाकुर, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, विधानसभा प्रभारी बब्बन झा, बबलू गुप्ता मनोज सरकार आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीरामजी के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई इस यात्रा में सभी समाज के लोग शामिल हो रहे हैं। यह सामाजिक समरसता की यात्रा है। हम सब राम के वंशज है।

वक्ताओं ने कहा कि 500 वर्षों के अथाह संघर्ष के बाद राममंदिर निर्माण के सुखद परिणाम आया है। यह यात्रा बिहार के सभी जिलों में भ्रमण करते हुए आगामी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि बीते 02 जनवरी को भाजपा बिहार प्रदेश कार्यालय से लव-कुश समाज द्वारा निकाली गई रथ यात्रा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया था।

हिन्दुस्थान समाचार/विनोद/चंदा

   

सम्बंधित खबर