शेख शाहजहां के सवाल को ममता ने टाला, बहुत छोटी टिप्पणी की

कोलकाता, 11 जनवरी (हि.स.)। संदेशखाली में ईडी पर हुए हमले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी टिप्पणी से बचतीं नजर आईं। उनसे जब तृणमूल नेता शेख शाहजहां के बारे में सवाल पूछा गया तो पहले तो उन्होंने बहुत टालने की कोशिश की और फिर बहुत छोटा जवाब दी। ममता ने केवल इतना कहा कि जांच चल रही है। मैं कुछ नहीं कहूंगी।

संदेशखाली के तृणमूल नेता शाहजहां अब भी लापता हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी राशन ''भ्रष्टाचार'' मामले में छापेमारी करने उनके घर पिछले शुक्रवार को गई थी जब ईडी अधिकारियों पर हमला हो गया था। इसमें तीन अधिकारी घायल हो गए हैं। एक का सिर फट गया है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 2019 का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह तृणमूल नेता शेख शाहजहां के गुनाहों का बचाव करती सुनी जा सकती हैं। इस पर भाजपा ने उन्हें चौतरफा घेरा भी है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर