मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव से स्वामी सुखानंद द्वाराचार्य ने की भेंट

भोपाल, 12 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को विंध्य कोठी स्थित निवास पर जगद्गुरु सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जबलपुर ने भेंट की। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रामभुवन कुशवाह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उन्होंने स्वामी विवेकानंद पर केंद्रित पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर रचना दीदी क्षेत्र संगठक विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, धर्मदास शुक्ला संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ बिहार और डॉ. आशुतोष ब्रम्हचारी, छतरपुर भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले संस्थाओं के प्रतिनिधि

वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने शुक्रवार को विंध्य कोठी स्थित निवास पर भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से आचार्य पाणिग्राही चतुर्वेद संस्कृत वेद पाठशाला कोलार मार्ग, भोपाल के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर संस्था की गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर पाठशाला के बटुकों ने मंत्रोच्चारण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से आज राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्था के त्रिवेणी शंकर मिश्र और अन्य पदाधिकारियों ने भेंट कर अभिनंदन पत्र सौंपा।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद

   

सम्बंधित खबर