युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे स्वामी विवेकानंद: गजेन्द्रसिंह झाला

राजगढ़,12 जनवरी (हि.स.)। सरस्वती शिशु मंदिर ब्यावरा में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधालय के वरिष्ठ आचार्य गजेन्द्रसिंह झाला ने कहा कि विवेकानंद जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिए साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वामी जी जहां भी जाते थे वहां सबको अपना बना लेते थे, उन्होंने सदैव भारत की मिट्टी से प्रेम किया और विदेशी धरती पर जाकर देश का डंका बजाया। स्वामी विवेकानंद का जीवन आदर्श से भरपूर था। उन्होंने विषम परिस्थतियों में देश का गुणगान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधालय प्राचार्य संजय मकडारिया और संचालन बरखा पंवार ने किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक सूर्य नमस्कार यज्ञ के साथ हुआ, जिसमें भैया-बहन सहित आचार्य परिवार की मौजदूगी रही।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश

   

सम्बंधित खबर