मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 'लोहड़ी' पर्व की दी बधाई

देहरादून, 12 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि हमारे पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्व और त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/प्रभात

   

सम्बंधित खबर