ढाका से उड़कर इंडिगो का विमान गुवाहाटी में सुरक्षित उतरा

गुवाहाटी, 13 जनवरी (हि.स.)। मुंबई से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरकर इंडिगो हवाई जहाज का आखिरकार ढाका होते हुए आज फिर से गुवाहाटी हवाई अड्डे पर सुरक्षित तरीके से लैंडिंग हुआ। ज्ञात हो कि आज सुबह लगभग 11.10 बजे बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद जहाज गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंची।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात तकरीबन 10.30 बजे यह हवाई जहाज मुंबई से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरी थी। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से इंडिगो की उड़ान 6ई 5319 को सुबह लगभग 4 बजे ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में कुल 178 यात्री सफर कर रहे थे। घने कोहरे के कारण विमान को गुवाहाटी हवाईअड्डे पर उतरने के प्रयास में बाधा उत्पन्न हुई। कुछ समय तक आसमान में घूमते रहने के बाद आखिरकार इसे बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अप्रत्याशित रूप से उतरना पड़ा। एयरलाइन ने एक बयान जारी कर कहा कि उतरने वाले विमान के अंदर यात्रियों को जलपान दिया गया था। उन्हें वापस गुवाहाटी ले जाने के लिए एक वैकल्पिक चालक दल की व्यवस्था की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर