विहिप ने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच किया पूजित अक्षत का वितरण

खूंटी, 13 जनवरी (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की खूंटी जिला टीम ने शनिवार को बंदगाव और मुरहू प्रखंड के अधिकारियों के साथ ही आम लेागों को राम जन्मभूमि अयोध्या से प्राप्त पूजित अक्षत का वितरण किया और उनहें अयोध्या में 22 जनवरी को होनेवाले प्राण प्रतिष्ठा सामरोह में भागीदार बनने का आग्रह किया।

विहिप के कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगाव के अंचल पदाधिकारी, उनके कार्यालय कर्मियों के अलावा बंदगाव थाना प्रभारी तथा पुलिसकर्मियों के बीच पूजित अक्षत का वितरण किया गया। मौके पर विहिप कें जिलाध्यक्ष विनोद जायसवाल ने कहा कि यह पुनित अवसर साढ़े पांच सौ साल के बाद आया है। इसलिए हर सनातनी को इस ऐतिहासिक समारोह में भागीदार बनना चाहिए। मौके पर विहिप के जिला मंत्री विशाल चंद्र, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण जायसवाल, बंदगाव विहिप प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह और मुरहु के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर