जहाज की छत से गिरकर बांग्लादेशी श्रमिक की मौत

हुगली, 13 जनवरी (हि.स.)। हुगली जिले के बंडेल थर्मल पॉवर प्लांट में जहाज पर काम करने के दौरान छत से डेक पर गिरने से एक बांग्लादेशी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम अताब मोल्ला (33) था। वह बांग्लादेश के फरीदपुर जिले के पनैल का रहने वाला था। अताब सिद्रागाज़ी पानी जहाज़ पर काम करता था। बंडेल थर्मल पॉवर प्लांट का राख बांग्लादेश जाता है। शनिवार को जहाज़ पर राख लोड करने का काम समाप्त कर श्रमिक रस्सी बांध रहें थे। उसी समय आतब फिसल गया और डेक पर गिर गया। उसके सिर पर चोट आई। उसे मोगरा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चुंचूड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल अस्पताल भेज दिया। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर