पुलिस-प्रशासन ने हर की पैड़ी पर किया दीपोत्सव

पूजा अर्चना करते पुलिस व प्रशासन के अधिकारी

हरिद्वार, 14 जनवरी (हि.स.)। मकर संक्रांति स्नान पर्व की व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए गए पुलिस बल ने अपने अधिकारियों के साथ पर्व की पूर्व संध्या पर हर की पैड़ी क्षेत्र में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर चहुंओर सुख एवं समृद्धि की कामना की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार पुलिस व शासन प्रशासन के लगभग 700 लोगों, गंगा सभा के पदाधिकारियों व आमजनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर देश में सुख समृद्धि, विकास एवं निष्क्रिय ऊर्जा को सक्रिय करने की प्रार्थना की।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीकांत/प्रभात

   

सम्बंधित खबर