राजगढ़ःघर में घुसकर महिला पर चाकू से हमलाकर चोरी किए गहने

राजगढ़,15 जनवरी (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के स्वरूपनगर में तीन अज्ञात बदमाश घर में घुसे और मां-बेटी के गले से मंगलसूत्र व चैन छीन लिए। विरोध करने पर बेटी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे गहरा जख्म हो गया। पुलिस ने सोमवार को अज्ञात बदमाश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राजस्थान हालमुकाम स्वरूपनगर ब्यावरा निवासी गरिमा (30) पत्नी कुलदीप तोमर ने बताया कि बीती रात तीन अज्ञात बदमाश घर में घुस गए, जिन्होंने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की और उसके गले से सोने का मंगलसूत्र व मां कलाबाई की चांदी की चैन छीन ली। विरोध करने पर आरोपितों ने चाकू से हमला कर चोट पहुंचाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 382, 457, 294, 323, 324, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक

   

सम्बंधित खबर