राजस्थान मिशन 25 : भाजपा के सातों मोर्चों की बैठक आज

जयपुर, 16 जनवरी (हि.स.)। राजस्थान भाजपा लोकसभा में अपने 'मिशन 25' को पूरा करने की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारियों की एक दिवसीय बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हो रही है। बैठक में लोकसभा चुनाव में मोर्चों की भूमिका पर मंथन किया जाएगा।

राजस्थान भाजपा ने लोकसभा चुनाव में इस बार भी मिशन 25 का लक्ष्य तय किया है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए तीन दिन पहले प्रदेश शीर्ष नेतृत्व पदाधिकारियों के साथ एक के बाद एक मैराथन तीन बड़ी बैठकों के साथ चुनावी आगाज कर चुका है। 12 जनवरी को लोकसभा कार्ययोजना बैठक में प्रदेश के करीब 40 प्रमुख नेता छह घंटे तक चुनावी तैयारियों से लेकर मुद्दों तक पर मंथन कर चुके हैं।

राजस्थान भाजपा में सात मोर्चे हैं जो अलग-अलग वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें एससी मोर्चा अनुसूचित जाति, एसटी मोर्चा अनुसूची जनजाति, ओबीसी मोर्चा में ओबीसी समुदाय, महिला मोर्चा महिलाओं, अल्पसंख्यक मोर्चा में अल्पसंख्यक समुदाय और युवा मोर्चा में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर