नक्सली मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर व मिलिशिया सदस्य ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर, 16 जनवरी(हि.स.)। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर एवं केरिपु 85, 222 बटालियन के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासों से आज मंगलवार को नक्सली मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर व मिलिशिया सदस्य ने आत्मसमर्पण किया है।

जिला पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गंगालूर एरिया कमेटी के पालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर सुखराम ऊर्फ गोपी पिता दुला पूनेम, निवासी पालनार पूनेमपारा एवं आरपीसी पुसनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य सन्नू पूनेम ऊर्फ करका सन्नू पिता स्व. गोईया पूनेम, निवासी पुसनार गोरगेपारा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत दोनो आत्मसमर्पित नक्सलियों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।

आत्मसमर्पित सुखराम पूनेम ऊर्फ गोपी वर्ष 2004 को संगठन में बाल संघम के पद पर भर्ती किया गया था। वर्ष 2007 में पालनार आरपीसी मिलिशिया सदस्य के पद पर पदोन्नत किया गया। वर्ष 2007 से 2010 तक पालनार आरपीसी मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य किया। वर्ष 2011 में डीएकेएमएस कमेटी सदस्य का कार्य दिया गया। वर्ष 2016 मे आरपीसी पालनार में जनताना सरकार सदस्य का कार्य दिया गया। वर्ष 2018 में आरपीसी पालनार मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर की जवाबदारी दी गई। वर्ष 2007 में पोटामपारा के पास राशन सामग्री लूट की वारदात में शामिल था। वर्ष 2016 में सावनार गुण्डापारा के पास आईईडी लगाने की वारदात में शामिल था, जिसमें 02 जवान घायल हुए थे। वर्ष 2021में चेरपाल, पालनार रोड निर्माण कार्य में लगी मिक्चर मशीन में आगजनी की वारदात में शामिल था। वर्ष 2022 में गुडडी पूनेम की हत्या की वारदात में शामिल था।

आत्मसमर्पित सन्नू पूनेम ऊर्फ करका सन्नू वर्ष 2000 में पुसनार आरपीसी में बाल संघम सदस्य के रूप में संगठन में भर्ती हुआ।सन्नू पूनेम को वर्ष 2002 में सीएनएम सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2004 में पुसनार सीएनएम अध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2009 में आरपीसी पुसनार में भूमकाल मिलिशिया सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। वर्ष 2005 में किरंदुल जिला दंतेवाड़ा विस्फोटक एवं हथियार लूट की वारदात में शामिल था। वर्ष 2006 में गंगालूर राहत शिविर में हमला कर सलवा जुडुम कार्यकर्ताओं की हत्या की वारदात में शामिल था। वर्ष 2021 में पुसनार-बुरजी मार्ग पर रोड खोद कर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल था।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर