याददाश्त की बदौलत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में पलामू के विकास

पलामू, 16 जनवरी (हि.स.)। जिले के विकास विश्वकर्मा याददाश्त शक्ति के लिए अब तक कई रिकॉर्ड, अवार्ड से सम्मानित भी हो चुके हैं और उनका लक्ष्य है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर पलामू का नाम रोशन करें। वे सिर्फ 20 मिनट में 200 देशों के नाम सहित उनकी राजधानियां, मुद्रा, क्षेत्रफल, जनसंख्या और प्रधानमंत्री का नाम बता देते हैं, जिसके लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से स्वीकृति भी मिल गई है।

विकास जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड के एक सामान्य परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। वे कहते हैं कि उनका याददाश्त बचपन से तेज नहीं है, बल्कि गूगल और अन्य विदेशी किताबों से ट्रिक तकनीक सीखकर किसी भी चीज को जल्दी याद कर पाते हैं। विकास सैकड़ों अंकों और वस्तुओं की सूची एक बार में याद कर सकते हैं। इतना ही नहीं सैकड़ों वर्षों के कैलेंडर का दिन पल भर में बता सकते हैं। वे याददाश्त शक्ति की बदौलत 2021 में 195 देशों के नाम सहित उनकी राजधानी मुद्रा क्षेत्रफल सिर्फ 11 मिनट 7 सेकंड में सुनाकर इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम भी दर्ज करा चुके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिलीप कुमार/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर