देहरादून में गंभीर हालत में मिली महिला हरिद्वार के ज्वालापुर की

हरिद्वार,16 जनवरी (हि.स.)। तीन दिन पूर्व राजधानी देहरादून के थानों रोड बड़ासी पुल के नीचे घायल अवस्था में मिली महिला के सिर में गोली मारी गई थी। चिकित्सकों ने आपरेशन कर सिर से गोली को निकाल दिया है। महिला हरिद्वार के ज्वालापुर की रहने वाली है। महिला की बहन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 13 जनवरी की शाम को पुलिस को देहरादून के थानों रोड बड़ासी पुल के नीचे एक महिला के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी मालदेवता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिला मौके बेहोशी की हालत में थी, जिसके सर पर चोट के निशान थे। महिला को 108 के माध्यम से उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की पहचान के लिए उसकी फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया।

जनपद हरिद्वार में एक फेसबुक पोस्ट में देखकर घायल महिला की बहन काव्या ने थाना रायपुर पुलिस से संपर्क किया। काव्या ने महिला की पहचान अपनी बड़ी बहन तानिया पुत्री हेमराज चौहान निवासी ज्वालापुर निकट पूजा स्वीट्स, हरिद्वार के रूप में की।

महिला के बारे में जानकारी मिली कि महिला के पति का नाम शुभम पुत्र प्रभु दयाल निवासी सोनीपत हरियाणा है। महिला तानिया व शुभम की वर्ष 2020 में लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद तानिया अपने पति के साथ सोनीपत में ही रहती थी।

हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर