महिषी प्रखंड के सभी 19 पंचायतों मे भेजा गया अक्षत कलश,सभी मठ मंदिरो में होगा कीर्तन भजन व रामयण पाठ : श्रीकृष्ण झा

सहरसा,17 जनवरी (हि.स.)।अयोध्या में बने रहे भव्य श्री राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल व्याप्त है।वही अयोध्या से आए अभिमंत्रित अक्षत कलश के माध्यम से राम मंदिर के प्रति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अपने आसपास के मंदिरों पर विशेष पूजा अनुष्ठान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिषी प्रखंड में अक्षत कलश यात्रा भेजी गई।

महिषी संयोजक श्री कृष्ण झा ने बताया कि इस अक्षत कलश की गाजे बाजे के साथ झांकी निकालकर पूरे प्रखंड में भ्रमण किया गया। वहीं प्रखंड स्थित सभी 19 पंचायत में इस कलश को भेजा गया।पंचायत के माध्यम से सभी गांव में कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

श्री कृष्णा झा ने बताया कि महिषी प्रखंड मुख्यालय स्थित गांव में जवाहर ठाकुर, लक्ष्मीकांत झा, शत्रुघ्न चौधरी, योगेश कुमार, भगवान ठाकुर सहित अन्य लोगों के द्वारा घर-घर जाकर पूज्य अक्षत कलश का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को प्रखंड स्थित सभी मठ मंदिर धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर सुंदरकांड हनुमान चालीसा अष्टयाम भजन कीर्तन एवं अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।वही संध्या में श्री राम दीपोत्सव जलाकर दीपावली मनाया जाएगा।इसके लिए लोगों में विशेष उत्साह नजर आ रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर