रायगढ़ : 22 जनवरी को हर व्यापारिक प्रतिष्ठान में मनाएं दीपावली : सुशील रामदास

रायगढ़, 18 जनवरी (हि.स.)। चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने कहा कि प्रभु श्री राम, हिन्दू धर्म के एक प्रमुख आदर्श पुरुष हैं, जिनका चरित्र महाकाव्य रामायण में विस्तार से चित्रित है। उनके आदर्शों से समाज को कई महत्वपूर्ण सीखें मिलती हैं, जो हमें सांस्कृतिक और नैतिक रूप से समृद्धि की दिशा दिखाने का कार्य करती हैं। श्री राम का आदर्श सच्चे धर्म का पालन करने में है।

उन्होंने कहा कि भारत में बहुत प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को मंदिर में प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा भी होने जा रही है, जो पूरे भारत के लिए अविस्मरणीय क्षण होगा। इसलिए मेरा सभी व्यापारी बंधु गण से अनुरोध है कि अपने-अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दीप पर्व की भांति सजाकर प्रभु श्री राम के आगमन का स्वागत करें।

हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर