नन्दी के पहल पर 55 लोगों को इलाज के लिए मिला 1.20 करोड़ की धनराशि

- मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

प्रयागराज, 18 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की पहल पर नवम्बर और दिसम्बर माह में प्रयागराज के साथ ही जनपदों एवं क्षेत्रों के 55 पीड़ितों को एक करोड़ 20 लाख 27 हजार 535 रूपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई। जिसकी मदद से लोगों ने अपना उपचार कराया।

नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 24 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और उनके सबसे मुश्किल समय में उनके साथ खड़े होने का यह प्रयास है। जो भी लोग इलाजरत हैं हम शीघ्र ही उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। असाध्य एवं गम्भीर रोगों से ग्रसित व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ईलाज कराने के लिए भटकना न पड़े, परेशान न होना पड़े इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी खजाना खोल रखा है। मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त धनराशि गम्भीर रूप से बीमार लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। पीड़ितों तक सहायता उपलब्ध कराने में तनिक भी देरी नहीं की जा रही है।

नन्दी ने बताया कि आर्थराइटिस, हृदय रोग, कैंसर, किडनी, हड्डी रोग आदि गम्भीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए नवम्बर महीने में 24 लाख 15 हजार रुपए और दिसम्बर महीने में 96 लाख 12 हजार 635 रुपए प्रदान किये गये। जब कि अक्टूबर महीने में 74 लाख 5 हजार की धनराशि गम्भीर रूप से बीमार व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उपलब्ध कराई गई।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/मोहित

   

सम्बंधित खबर