खत्म होने वाली है नीतीश की राजनीति, 2025 तक नहीं बचेगा जदयू का अस्तित्व : प्रशांत किशोर

कार्यक्रमकार्यक्रमकार्यक्रमकार्यक्रम

बेगूसराय, 19 जनवरी (हि.स.)। बेगूसराय में पदयात्रा कर रहे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलवार हैं। आज उन्होंने कहा है कि जब तक बिहार में नीतीश कुमार हैं तब तक चर्चा, अपवाह और कुछ नया होने की संभावना हमेशा चलती रहेगी।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार जैसे आदमी को खुद ही नहीं पता है कि उसको करना क्या है। मैं दावा के साथ कह सकता हूं कि नीतीश कुमार के इस तरह के पलटूराम वाली राजनीति का अंतिम समय आ गया है, उनकी राजनीति का यह अंतिम दौर चल रहा है। दो-चार महीना और चल लें, यही बहुत है।

लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार और उनके पार्टी जदयू के औपचारिक तौर पर विघटन शुरू हो जाएगा। 2025 का विधानसभा चुनाव आते-आते जदयू का कोई अस्तित्व आज के स्वरूप में नहीं बचेगा। यह निश्चित हो गया है। प्रशांत किशोर ने आज बरौनी प्रखंड में करीब 11 किलोमीटर तक पदयात्रा की। उन्होंने कई जगहों पर जनसंवाद किया।

हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

   

सम्बंधित खबर