छत्तीसगढ़ के षष्ठम विधानसभा का प्रबोधन कार्यक्रम 20 और 21 जनवरी को

रायपुर, 19 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के षष्ठम विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम 20 जनवरी से 21 जनवरी तक चलेगा।

20 जनवरी को कार्यक्रम में सबसे पहले सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक उद्घाटन सत्र होगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष, ओम बिरला शामिल होंगे। सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मंचासीन अतिथियों द्वारा 'माँ सरस्वती का माल्यार्पण, पूजा एवं दीप प्रज्जवलन होगा जिसके बाद विधानसभा सचिव द्वारा मंचासीन अतिथियों का स्वागत होगा ।तत्पश्चात विधानसभा सचिव, कार्यक्रम के उद्देश्य एवं कार्यक्रम पर प्रकाश डालेंगे । जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का उद्बोधन फिर, उप-मुख्यमंत्री का उद्बोधन तत्पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उद्बोधन होगा। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा आशीर्वचन दिया जायेगा ।तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा आशीर्वचन दिया जायेगा जिसके बाद मुख्य अतिथि का शॉल-श्रीफल से सम्मान एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया जायेगा। संसदीय कार्यमंत्री द्वारा आभार व्यक्त किया जायेगा।

उद्घाटन सत्र के बाद दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे तक टी ब्रेक होगा तत्पश्चात 1 से 1:50 बजे तक प्रथम सत्र रहेगा। जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना भी शामिल होंगे। इस सत्र में सबसे पहले अतिथि वक्ता का आगमन एवं स्वागत होगा जिसके पश्चात ध्यानाकर्षण सूचना, स्थगन प्रस्ताव एवं लोक महत्व के विषय पर चर्चा - व्याख्यान होगा।

जिसके बाद दोपहर 01.50 से 02.30 बजे तक भोजन अवकाश रहेगा।द्वितीय सत्र दोपहर 02.30 से 03.40 बजे तक चलेगा जिसमें केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी शामिल होंगे। इस सत्र में सबसे पहले अतिथि वक्ता का आगमन एवं स्वागत तथा अतिथि वक्ता द्वारा आशीर्वचन होगा।तत्पश्चात तृतीय सत्र 04.15 बजे से 05.30 बजे तक चलेगा। जिसमें भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का का आगमन और उनका स्वागत होगा तथा कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा आशीर्वचन दिया जायेगा। जिसके बाद हाई-टी का समय शाम 05:30 से 06:00 बजे तक रहेगा।

कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को प्रथम सत्र सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित होगा।जिसमें अतिथि वक्ता का आगमन एवं स्वागत होगा तथा प्रश्न, प्रश्नकाल, प्रश्न से उद्भूत विषय पर आधे घंटे की चर्चा पर व्याख्यान होगा। इसमें पूर्व मंत्री (छग शासन) व वर्मन विधायक अजय चंद्राकर भाग लेंगे। जिसके बाद दोपहर 12:00 से 12:15 बजे तक टी ब्रेक होगा ।तत्पश्चात 12:15 से 01:30 बजे तक द्वितीय सत्र रहेगा।जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय भाग लेंगे। इस सत्र में सबसे पहले अतिथि वक्ता का आगमन एवं स्वागत होगा ।तत्पश्चात आय व्यय, अनुदान की मांगों पर चर्चा, कटौती प्रस्ताव, लेखानुदान, अनुपूरक अनुदान एवं आय व्ययक का पारण पर व्याख्यान होगा दोपहर 01:30 से 02.30 बजे तक भोजन अवकाश रहेगा।

तृतीय सत्र दोपहर 02:30 बजे से 03:40 बजे तक चलेगा। जिसमें विधानसभा सदस्य धरमलाल कौशिक भाग लेंगे। इस सत्र में सर्वप्रथम अतिथि वक्ता का आगमन एवं स्वागत होगा फिर विधान सभा की समितियां एवं अशासकीय कार्य पर व्याख्यान होगा। तत्पश्चात शाम 04:15 से 05:30 बजे तक चतुर्थ एवं समापन सत्र रहेगा। जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। इस सत्र में भी सबसे पहले अतिथि वक्ता का आगमन एवं स्वागत होगा।तत्पश्चात प्रभावी विधायक कैसे बनें, पर व्याख्यान होगा। फिर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का संबोधन होगा। जिसके पश्चात संसदीय कार्यमंत्री द्वारा आभार व्यक्त किया जायेगा, जिसके पश्चात शाम 05:30 से 06:00 बजे तक हाई-टी का समय होगा। सभी सत्रों की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर