गुजरात में नलिया 8.4 डिग्री के साथ सबसे सर्द

- हवा के झोकों से ठंडक का अहसास, दिन गर्म, रात और सुबह सर्द

अहमदाबाद, 20 जनवरी (हि.स.)। गुजरात में हवा के झोकों ने शनिवार को पारा नीचे ला दिया। ठंड का दौर चालू रहा। दोपहर बाद ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सुबह और रात में हवा के साथ पारा भी नीचे उतरा जिससे लोगों को हल्की कंपकपी महसूस हुई। राज्य में कच्छ जिले का नलिया सर्वाधिक ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।

शनिवार को राज्य के अहमदाबाद का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री, डीसा में 11.1 डिग्री, गांधीनगर में 13.4 डिग्री, वल्लभ विद्यानगर में 15 डिग्री, वडोदरा में 15.2 डिग्री, वलसाड में 13.8 डिग्री, भुज में 14.4 डिग्री, नलिया में 8.4 डिग्री, कंडला पोर्ट में 15.3 डिग्री, भावनगर में 15.4 डिग्री, द्वारका में 17 डिग्री, ओखा में 19 डिग्री, पोरबंदर में 14.8 डिग्री, राजकोट में 10.6 डिग्री, वेरावल में 17.2 डिग्री, सुरेन्द्रनगर में 14 डिग्री, महुवा में 14.3 डिग्री और केशोद में 11.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा अधिकतम तापमान में सबसे अधिक तापमान वलसाड में 31 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं भुज में 30.4 डिग्री, अहमदाबाद में 27.7 डिग्री, डीसा में 27.8 डिग्री, गांधीनगर में 27.2 डिग्री, वल्लभ विद्यानगर में 28.1 डिग्री, वडोदरा में 28.4 डिग्री, सूरत में 29.2 डिग्री, नलिया में 30 डिग्री, कंडला पोर्ट में 30.1 डिग्री, भावनगर में 28 डिग्री, द्वारका में 26.4, ओखा में 27.7, पोरबंदर में 29.8 डिग्री, राजकोट में 30.3, वेरावल में 30.2 डिग्री, सुरेन्द्रनगर में 29.5 डिग्री, महुवा में 29.4 डिग्री और केशोद में 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/प्रभात

   

सम्बंधित खबर