छत्तीसगढ़ हुआ राममय, श्रीराम की गाथा का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ हुआ राममय,श्रीराम की गाथा का प्रदर्शन 3   छत्तीसगढ़ हुआ राममय,श्रीराम की गाथा का प्रदर्शनछत्तीसगढ़ हुआ राममय,श्रीराम की गाथा का प्रदर्शन

रायपुर, 21 जनवरी (हि.स.)।प्राण प्रतिष्ठा से पहले शनिवार देर शाम रायपुर में पुलिस ग्राउंड में लाइव बैंड ह्रदय और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से बनी वीडियो वृत्तचित्र के माध्यम से भगवान श्रीराम की गाथा सुनाई गई।75 मिनट के इस कार्यक्रम 'गाथा श्रीराम मंदिर की' में रायपुरवासियों ने संघर्ष के 500 साल और मंदिर से जुड़े पुराने इतिहास को देखा।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं संस्कृति, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर राजधानीवासियों ने गाथा श्रीराम मंदिर की संगीतमय लाइव प्रस्तुति का आंनद लिया. यहां मुम्बई से आए मोहित शिवानी के हृदय बैंड ने गाथा प्रस्तुति के क्रम में 500 साल पहले आक्रांताओं द्वारा मंदिर तोड़े जाने और इसके बाद से शुरू श्रीराम जन्मभूमि को मुक्त कराने के संघर्ष की गाथा सुनाई. इस 75 मिनट की गाथा में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के 2000 से अधिक वर्षों के इतिहास की संगीतमय प्रस्तुति दी गई

देर रात तक चले इस कार्यक्रम में वृत्तचित्र कथा के माध्यम से राजा विक्रमादित्य के रामजन्मस्थली को खोजने से लेकर मंदिर बनाने और अहिल्याबाई द्वारा उसके जीर्णोद्धार कथा प्रस्तुत की गई।साथ ही वैरागी साधुओं के संघर्ष ,रामलला के प्रगटीकरण ,कार सेवा ,कोठारी बंधुओं के बलिदान और अब हो रामलला के प्राणप्रतिष्ठा को भी दिखाया गया।

19 हजार वर्गफीट में तैयार राम रंगोली-राजधानी रायपुर के आयोजन और भी खास होने जा रहे हैं। मंदिरों में अभी से ही भक्तों की लम्बी कतारें दिखाई देने लगी हैं। हर बड़े-छोटे मंदिरों में साजसज्जा किया गया हैं और रामधुन भी बजाई जा रही हैं। इसी कड़ी में साइंस कॉलेज मैदान में अनोखे किस्म की रंगोली तैयार की गई हैं जिसे राम रंगोली का नाम दिया गया हैं।

छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के तत्वाधान में निर्मित यह रंगोली बेहद अद्भुत हैं। इस रंगोली को 19 हजार वर्गफीट में तैयार किया गया हैं जिसके लिए करीब 80 क्विंटल धान का इस्तेमाल हुआ हैं। इस रंगोली को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं जबकि सोशल मीडिया पर भी राम रंगोली की तस्वीरें जमकर साझा की जा रही हैं। इस रंगोली का ड्रोन शॉट बेहद मनमोहक है।

‘भांचा राम ननिहाल महोत्सव’ -अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व सांध्य पर आज रायपुर में ‘भांचा राम ननिहाल महोत्सव’ मनाया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ तीन बड़े विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।विश्व का सबसे लंबा 2000 मीटर लंबा रामनामी गमछा तैयार किया जा रहा है। 501 बच्चे राम जी का रुप बनाकर भव्य शोभायात्रा निकालेंगे। झांकी साइंस कॉलेज से राम मंदिर तक जाएगी।

भव्य शोभायात्रा -वहीं आज बिलासपुर में एक दिन पहले 21 जनवरी को भव्य शोभायात्रा निकलेगी। भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, कोठारी बंधु, श्रीरामजी, माता शबरी, वानर सेना, हनुमान जी की झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगी। सबसे ज्यादा रामभक्त महाराष्ट्र ढोल को लेकर उत्साहित हैं, जो शोभायात्रा के साथ चलेंगे।

भगवा ध्वज से सजा शहर, श्रीराम की शोभायात्रा में आज बरसेंगे पुष्प, झांकी व महाराष्ट्र के ढोल प्रमुख आकर्षण भगवा ध्वज से सजा शहर, श्रीराम की शोभायात्रा में आज बरसेंगे पुष्प, झांकी व महाराष्ट्र के ढोल प्रमुख आकर्षण रहेंगे। जय वंदे मातरम् संगठन बिलासपुर की ओर से अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा 21 जनवरी को दोपहर तीन बजे गणेश मंदिर कंस्ट्रक्शन कालोनी दुर्गा पंडाल से शुरू होकर तारबाहर चौक, शिव टाकीज चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, हटरी चौक, सिटी कोतवाली, गोलबाजार, सदर बाजार होते हुए देवकीनंदन चौक में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ इसका समापन किया जाएगा।

इस शोभायात्रा में मुंबई के ढोल ताशा ग्रुप, आकर्षक झांकियों के साथ पारंपरिक नृत्य बाजा, भजन मंडली, कीर्तन व अन्य आयोजन होंगे। संगठन के सदस्य रूपेश कुमार यादव ने बताया कि विभिन्न समाज की ओर से भारतमाता, छत्तीसगढ़ महतारी, कोठारी बंधु, श्रीरामजी, माता शबरी, वानर सेना, हनुमान जी प्रयागराज वाले, राम दरबार, शिव दरबार, राउत नाचा भी देखने को मिलेगा।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर हर वर्ग में उत्साह का माहौल है। शोभायात्रा में सात से 16 वर्ष आयु के बच्चों को लिए हनुमान बनो प्रतियोगिता भी आयोजित है। प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर