देश में फिर से राम राज्य का उदय हो चला है : संजय गुप्ता

हरिद्वार, 21 जनवरी (हि.स.)। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूरे विश्व में सनातन का डंका बजना शुरू हो गया है। विश्व में सनातन का डंका बजाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि देश में फिर से राम राज्य का उदय हो चला है और देश फिर से विश्व गुरु बनने वाला है।

भाजपा नेता संजय गुप्ता ने यह बातें रविवार को कनखल में साधु-संतों के साथ सोमवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कही। संजय गुप्ता ने कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में कनखल में श्री रामलीला ग्राउंड में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में सोमवार को देश में दीपावली मनायी जाएगी। उन्होंने सभी से अपने घरों और आसपास दीप जलाकर सदियों बाद लौटी खुशी को ऐतिहासिक रूप से मनाने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर