मोलेश्वर मंदिर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया

हल्द्वानी, 21 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी मंडल में चांदनी चौक स्थित मोलेश्वर मंदिर में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई कर श्रमदान किया।

इस दौरान भट्ट ने कहा कि पूरे देश में अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में लोग धार्मिक स्थलों, मंदिरों की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। इस उत्सव को दीपावली की तरह भव्य रूप से मनाने के लिए हर कोई आतुर है। सदियों के संघर्ष के बाद वह दिन आ गया है जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम अयोध्या में अपनी राजगद्दी पर विराजमान होंगे। यह पल हम सभी के लिए अविस्मरणीय पल रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम/वीरेन्द्र /वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर