कारसेवक सूरज प्रकाश को परमवीर सिंह ने किया सम्मानित

विजयपुर। डोगरा स्वाविमान संगठन पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं समाजिक कार्यकर्ता परमवीर सिंह जम्वाल उर्फ रिंपु और युवा अध्यक्ष संदीप सिंह ने राजिंदर सिंह पुरा , बगूना में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्री राम मंदिर भूमि आंदोलन को दौरान गोली खाने वाले कारसेवक सूरज प्रकाश को सम्मानित किया। ज्ञात रहे कि सूरज प्रकाश ने कारसेवक से लेकर आरएसएस और धर्म जागरण के कई पदों पर देश के लिए अपनी सेवाएं दी है। राम मंदिर आंदोलन के दौरान सूर्य प्रकाश भी अन्य कारसेवकों के साथ जम्मू से अयोध्या के लिए निकले थे और कई दिन उन्हें जेल में गुजारने पड़े। कभी इस जेल में तो कभी इस जेल में उस वक्त की तत्कालीन सरकार द्वारा इन्हें बंद कर दिया गया। कई बार तो जेल से भी आंदोलन शुरू हुआ। मारपीट हुई और गोलियां खानी पड़ी। इस आंदोलन के दौरान सूर्य प्रकाश को भी गोली लगी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि उस दौरान भी जिस कार्य के लिए कार सेवक घरों से निकले थे वह काम पूरा हुआ और सूर्य प्रकाश भी अपने घर वापस आ गए थे। वहीं आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का दिन है जिस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता परमवीर सिंह ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान कार सेवक रहे सूर्य प्रकाश को सम्मानित किया है। सूर्य प्रकाश ने कहा कि आज पूरे सनातन समाज की जीत हुई है और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय है जिसकी पूरे भारत वर्ष के लोगों को बधाई।

 

   

सम्बंधित खबर