असम में राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने का कांग्रेसियों ने लगाया आरोप, अलवर में किया मौन सत्याग्रह

alwar

अलवर, 23 जनवरी(हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मंदिर में जाने से रोकने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने शहीद स्मारक पर मौन सत्याग्रह किया।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने आरोप लगाया की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। इस दौरान एक मंदिर में वह दर्शन करने के लिए वह पहुंचे तो उन्हें वहां की सरकार के कहने पर पुलिस ने रोक दिया। साथ ही पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की। उन्होंने आरोप लगाया की केंद्र सरकार और असम की सरकार जिस तरह यात्रा को रोकने का कार्य कर रही है वह निंदनीय है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी भारत को जोड़ने का का काम कर रहे है जो की भाजपा सरकार को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसी के विरोध में राज्यभ्र में मौन सत्याग्रह कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया की एक तरफ तो अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दूसरी तरफ मंदिर में जाने रोका जा रहा है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। मंदिर में किसी को भी रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, प्रीतम मेंहदीरत्ता, जयदीप आर्यन,जीतकोर सागवान, अंशुल सैनी, रिपुदम्न गुप्ता, गफूर खान, रवि मीणा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनीष बावलिया /ईश्वर

   

सम्बंधित खबर