करंट लगने से दो निर्माण श्रमिकों की मौत, एक घायल

बारासात, 23 जनवरी (हि.स.)। निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से दो श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर लिखे जाने तक मृतकों का नाम पता नहीं चल पाया था।

सूत्रों के अनुसार, उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत बारासात के आमडांगा इलाके में घर बनाने के दौरान हाई वोल्टेज बिजली केवल के संपर्क में आने से दो निर्माण श्रमिकों की मौत हो गयी। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने शव को लेकर प्रदर्शन किया।

स्थानीय और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आमडांगा के राहाना इलाके में बहरुल मंडल का निर्माण कार्य चल रहा था। वहां संतु मंडल, मोफिजुल मंडल, मैदुल इस्लाम काम कर रहे थे। कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट का बिजली तार भवन के किनारे गिरा हुआ था जिसके स्पर्श से तीन लोग बुरी तरह झुलस गये। अस्पताल ले जाने पर दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक अन्य बारासात अस्पताल में उपचाराधीन है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर